Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप पर सिमडेगा में भी दर्ज है कई संगीन मामले

Simdega : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पर सिमडेगा के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं. जिसमें सुरक्षा बलों पर हमला करने, लेवी वसूलने, लेवी के लिए ठेकेदारों-व्यापारियों को धमकी देने और उन्हें डराने-धमकाने का आरोप है. सिमडेगा पुलिस की मानें तो कई बार पुलिस के साथ दिनेश गोप दस्ते का मुठभेड़ भी हुई, मगर वह भाग निकला. तत्कालीन एसपी राजीव रंजन और उनकी टीम ने दिनेश गोप की तलाश में कई ठिकानों में छापेमारी की थी. उस वक्त पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी, लेकिन दिनेश को भाग निकला था. मगर उसके कई सहयोगियों को पुलिस ने धर दबोचा था, जिसमें तोरपा निवासी ग्राम प्रधान महेश सिंह शामिल था. उसके घर से कारतूस का जखीरा मिला था. बानो थानेदार विद्यापति सिंह ने दिनेश गोप की तलाश में अभियान चलाया था. इस अभियान के दौरान हुए मुठभेड़ में थानेदार विद्यापति सिंह शहीद हो गए थे. पीएलएफआई के कमांडर गुजू गोप ने उन्हें गोली मारी थी, जिसे बाद में सिमडेगा पुलिस ने ढेर कर दिया था. इसे भी पढ़ें :  BREAKING">https://lagatar.in/breaking-plfi-supremo-dinesh-gope-arrested-from-delhi/">BREAKING

: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को NIA ने भूटान से किया गिरफ्तार
24 सितंबर 2017 की दोपहर करीब 12 बजे बानो प्रखंड के गिरदा ओपी क्षेत्र के कुलातुपु जंगल में पुलिस व पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें तीन उग्रवादी मारे गये थे. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एके 47, एलएमजी, कारबाईन सहित चार बैग भी बरामद किया था. दिनेश गोप दस्ता की सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाया था. टीम का नेतृत्व गिरदा ओपी प्रभारी जॉन मुर्मू व सतेंद्र कुमार कर रहे थे. मारे गए उग्रवादियों की पहचान मार्टिन, आकाश व राधा के रूप में हुई थी. जो दिनेश गोप गुट के लिए काम करता था. उस वक्त एसपी ने दिनेश गोप को भी गोली लगने की बात कही थी. 18 जुलाई 2017 को बानो पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के नेटवर्किंग एजेंट संतोष ठाकुर को दस जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा था. पूछताछ में संतोष ने बताया था कि वह कारतूस पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को पहुंचाने के लिए जा रहा था. इसे भी पढ़ें : भूटान">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-was-living-in-bhutan-in-disguise-see-first-picture-after-his-arrest/">भूटान

में भेष बदलकर रह रहा था PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, देखें गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही