Search

 
 
 

दिल्ली एम्स में इलाज कराकर लौटे PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में कराया गया. डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच करने के बाद उन्हें दो महीने तक नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी है. इलाज और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें वापस जेल भेज दिया गया.
 

Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में कराया गया. डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच करने के बाद उन्हें दो महीने तक नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी है. इलाज और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें वापस जेल भेज दिया गया.

 

 

जानकारी के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने दिनेश गोप को बेहतर इलाज के लिए पलामू जेल से दिल्ली के एम्स लाया. इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की विशेष टीम उनके साथ मौजूद रही. एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की और आवश्यक मेडिकल टेस्ट भी कराए.

जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दवाइयां दीं और अगले दो महीने तक नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी है. साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की भी बात कही गई है, ताकि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा सके.

बताया जा रहा है कि दिनेश गोप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थे. इसी को लेकर उनके वकील की ओर से अदालत में बेहतर इलाज की मांग की गई थी. कोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन ने उन्हें दिल्ली के एम्स में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई.

इलाज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उन्हें वापस जेल ले जाया गया. प्रशासन का कहना है कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आगे भी उनका इलाज जारी रखा जाएगा और उनकी सेहत पर नजर रखी जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही