Search

 
 
 

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनलः धनबाद के युवाओं में टीम इंडिया की जीत को लेकर उत्साह

धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में क्रिकेट का खासा माहौल देखने को मिला. मैदान में अभ्यास कर रहे बच्चों व युवा खिलाड़ियों में सेमीफाइनल मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया. बच्चे क्रिकेट खेलते हुए टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगा रहे थे
 

Dhanbad :  ICC Men's T20 World Cup के सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें गुरुवार के अहम मुकाबले पर टिकी हैं जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. इस बड़े मैच को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें हैं और हर कोई टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहा है.


धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में क्रिकेट का खासा माहौल देखने को मिला. मैदान में अभ्यास कर रहे बच्चों व युवा खिलाड़ियों में सेमीफाइनल मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया. बच्चे क्रिकेट खेलते हुए टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगा रहे थे और भारत की जीत की कामना कर रहे थे. क्रिकेट खेल रहे अभी कुमार व रुद्र कुमार ने कहा कि आज का मुकाबला काफी अहम है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा.


युवाओं ने उम्मीद जताई कि अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , हार्दिक पांड्या और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी अगर शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो भारत की जीत तय है. वहीं, बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग दे रहे कोच तापस कुमार सरकार ने भी सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत देने के लिए बल्लेबाजी क्रम पर खास ध्यान देना होगा. अगर शुरुआती बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेलते हैं, तो टीम बड़े स्कोर तक आसानी से पहुंच सकती है. ओपनिंग में इशान किशन व संजू सैमसन को मौका दिया जाना चाहिए, जबकि पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा को उतारा जाए, जिससे टीम को तेज और मजबूत शुरुआत मिल सकती है. कुल मिलाकर सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर धनबाद के युवा क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही