Search

 
 
 

पीएम ने गुजरात में साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया, 1000 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

 
Ahmedabad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिम्मतनगर के पास साबरकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (सबर डेयरी) के 305 करोड़ रुपये के मिल्क पाउडर संयंत्र का उद्घाटन किया. साथ ही पीएम ने साबर डेयरी की 1000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का आधारशिला रखी. इस अवसर पर पीएम ने पशुपालकों से कहा कि गुजरात में डेयरी के नये प्लांटों का उद्घाटन और शिलान्यास गुजरात के पशुपालकों की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-28-july-2022-2/">शाम

की न्यूज डायरी।।28 July।।जज उत्तम आनंद हत्याकांड में आ गया फैसला।।6th JPSC पर SC में सुनवाई पूरी।।गढ़वा में वन विभाग की दबंगई।।बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा।।मंत्री पद से हटाये गए पार्थ चटर्जी।।सोनिया-स्मृति की जोरदार बहस।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
पीएम ने कहा कि मैं साबर डेयरी और इस आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को दिल से बधाई देता हूं जब भी साबर डेयरी की बात होती है तो भूराभाई को याद किये बिना बात पूरी नहीं होती. कहा कि दशकों पहले भूराभाई पटेल द्वारा शुरू किया गया प्रयास आज लाखों लोगों का जीवन बदलने में मददगार बन रहा है. इसे भी पढ़ें :  जस्टिस">https://lagatar.in/justice-dy-chandrachud-lashed-out-at-the-media-saying-there-is-a-limit-to-targeting-judges/">जस्टिस

डीवाई चंद्रचूड़ मीडिया पर बरसे, कहा, न्यायाधीशों को निशाना बनाने की कोई सीमा होती है

3 करोड़ से ज्यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गुजरात में डेयरी उद्योग एक लाख करोड़ तक पहुंच गया है. महिलाएं डेयरी चला रही हैं, शहद का उत्पादन दोगुना हो गया है. कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है. कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 3 करोड़ से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें :  शिक्षक">https://lagatar.in/ssc-recruitment-scam-cm-mamta-banerjee-took-action-on-partha-chatterjee-removed-from-the-post-of-minister/">शिक्षक

भर्ती घोटाला : सीएम ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी पर एक्शन लिया, मंत्री पद से हटाया

साबर डेयरी की क्षमता 1.20 लाख टन है

साबर डेयरी की क्षमता 1.20 लाख टन है. पीएमओ ने ट्वीट कर बताया था कि शून्य उत्सर्जन वाले इस प्लांट में ऊर्जा की काफी कम खपत होती है. यह प्लांट नवीनतम और पूरी तरह से ऑटोमैटिक बल्क पैकिंग लाइन से सुसज्जित है.

 तमिलनाडु पहुंचे

बता दें कि पीएम मोदी गुजरात और तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं.  गुजरात  के कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पीएम मोदी तमिलनाडु पहुंचे. यहां वे जेएलएन इंडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन की घोषणा करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही