Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

National News : PM की भारवासियों से अपील, 1 साल सोना ना खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं व WFH काम करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा बचाने और गैर-जरूरी खर्च कम करने की अपील की है. रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास की स्थिति का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल बाजार पर पड़ सकता है. ऐसे समय में हर नागरिक को देशहित में जिम्मेदारी निभानी चाहिए.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा बचाने और गैर-जरूरी खर्च कम करने की अपील की है. रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास की स्थिति का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल बाजार पर पड़ सकता है. ऐसे समय में हर नागरिक को देशहित में जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

 

प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का कम इस्तेमाल करने को कहा है. उन्होंने सुझाव दिया कि जहां संभव हो, लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, कार पूलिंग अपनाएं और छोटी दूरी के लिए निजी गाड़ियों से बचें. इससे ईंधन की बचत होगी और विदेशी तेल पर भारत की निर्भरता भी कम होगी. उन्होंने कोरोना महामारी की तरह फिर से वर्क-फ्रॉम-होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने की बात कही. इससे ट्रैफिक और ईंधन खर्च दोनों कम होंगे.

 

साथ ही विदेश यात्राओं और विदेश में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर भी लोगों से सावधानी बरतने को कहा है. पीएम मोदी ने  उन्होंने अपील की कि अगले एक साल तक लोग गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालें ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो सके.

 

 पीएम मोदी ने लोगों से सोने की खरीदारी को लेकर भी संयम बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में सोना आयात करता है, जिससे देश की विदेशी मुद्रा पर दबाव बढ़ता है. इसलिए जरूरत न हो तो कुछ समय तक सोना खरीदने से बचना चाहिए.

 

उन्होंने खाने के तेल की खपत कम करने की भी अपील की. कहा कि भारत बड़ी मात्रा में खाद्य तेल विदेशों से खरीदता है, इसलिए अगर लोग तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करें, इससे देश को आर्थिक फायदा होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.

 

किसानों से पीएम मोदी ने रासायनिक खाद का कम इस्तेमाल करने और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारत काफी मात्रा में केमिकल फर्टिलाइजर आयात करता है, इसलिए खेती में बदलाव जरूरी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही