Search

 
 
 

PM मोदी पेरिस पहुंचे, भव्य स्वागत, कहा, वैश्विक प्रगति के लिए भारत-फ्रांस की पार्टनरशिप जरूरी

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, मैं कुछ देर पहले ही पेरिस पहुंचा हूं,  यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया. मुझे भारत और फ्रांस को करीब लाने की उनकी कोशिशों पर गर्व है. उन्होंने कहा, हमारी दुनिया की प्रगति के लिए भारत-फ्रांस साझेदारी बहुत ज़रूरी है. पेरिस में पीएम  मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ VivaTech 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे.
 
प्रधानमंत्री मोदी

Paris : प्रधानमंत्री मोदी G7 के आउटरीच सेशन में शामिल होने के बाद बुधवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुचे. यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने यहां वैश्विक प्रगति  के लिए भारत-फ्रांस की पार्टनरशिप के महत्व पर ज़ोर दिया.  बता दें कि G7 शिखर सम्मेलन में  भारत को अतिथि देश के तौर पर आमंत्रित किया गया था.

 Uploaded Image

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, मैं कुछ देर पहले ही पेरिस पहुंचा हूं,  यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया. मुझे भारत और फ्रांस को करीब लाने की उनकी कोशिशों पर गर्व है. उन्होंने कहा, " मारी दुनिया की प्रगति के लिए भारत-फ्रांस साझेदारी बहुत ज़रूरी है. पेरिस मेंपीएम  मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ VivaTech 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे.

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार विवटेक (VivaTech 2026) यूरोप का प्रमुख टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इवेंट है. इस साल के आयोजन में भारत का नेशनल पैविलियन सबसे बड़ा होगा, जो भारतीय और यूरोपीय इनोवेशन इकोसिस्टम के बीच सहयोग की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है. फ्रांस में भारतीय मूल के लोगों की संख्या लगभग 1,19,000 है, जबकि फ्रांस के बाहरी इलाकों में 3,50,000 से ज़्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं.

 

पेरिस रवाना होने से पहले, पीएम  मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में अपनी गतिविधियों को फायदेमंद करार दिया था.  उन्होंने कहा कि उन्हें गवर्नेंस और पॉलिसी बनाने के अहम मुद्दों पर भारत का नज़रिया और कोशिशें रखने का मौका मिला.


G7 के आउटरीच सेशन में पीएम मोदी ने G7 देशों, भारत और ग्लोबल साउथ की ताकतों को मिलाकर कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक फ्रेमवर्क का प्रस्ताव रखा. साथ ही उन्होंने विकासशील देशों पर पश्चिम एशिया संकट के लंबे समय तक रहने वाले असर को लेकर भी चिंता जताई.

 
 
सम्मेलन के दौरान पीएम  मोदी ने कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी शामिल थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही