Search

 
 
 

पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ में AI और डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ के साथ राउंड टेबल कॉंफ्रेस की

प्रधानमंत्री मोदी ने आज शुक्रवार सुबह सेवा तीर्थ में एआई (AI) और डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ के साथ  राउंड टेबल कॉंफ्रेस की. बैठक में 16 AI और डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ व संस्थापकों ने अपने विचार प्रस्तुत किये.
 

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज शुक्रवार सुबह सेवा तीर्थ में एआई (AI) और डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ के साथ  राउंड टेबल कॉंफ्रेस की.  


खबरों के अनुसार बैठक में कृषि, पर्यावरण संरक्षण, मातृभाषा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने आदि में एआई प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं पर मंथन किया गया.


बैठक में 16 AI और डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ व संस्थापकों ने अपने विचार प्रस्तुत किये. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार पीएम मोदी ने मजबूत डेटा गवर्नेंस की आवश्यकता पर बल देते हुए  हो रहे दुष्प्रचार के प्रति सावधानी बरतने को कहा.


पीएम ने UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) को सरल एवं व्यापक डिजिटल नवाचार का उदाहरण करार दिया. उन्होंने भारतीय कंपनियों पर विश्वास जताते हुए घरेलू उत्पादों पर भरोसा जताने के लिए प्रोत्साहित किया. 


इस क्रम में प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की. कहा कि भारतीय स्टार्टअप में निवेशकों के विश्वास का जिक्र किया. 


इसके अलावा कृषि व पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में AI प्रौद्योगिकी के उपयोग पर चर्चा करते हुए पीएम ने फसल उत्पादकता और उर्वरक उपयोग पर नजर रखते हुए मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा करने की संभावनाओं पर विचार रखे. 


पीएम ने भारतीय भाषाओं एवं संस्कृति के महत्व को रेखांकित करते हुए मातृभाषा में उच्च शिक्षा के लिए AI  के विस्तार की बात कही.  प्रधानमंत्री ने नवप्रवर्तकों को साहसिक जोखिम उठाने और प्रभावशाली समाधान विकसित करने के लिए बधाई दी.


प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र में AI का उपयोग उन्नत डायग्नोस्टिक्स, जीन थेरेपी और रोगी रिकॉर्ड प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाये.
 

बैठक में  एआई स्टार्टअप ने भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों को सराहा गया.  अहम बात यह रही कि प्रतिभागियों ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की प्रशंसा करते हुए  इसे AI पर वैश्विक विमर्श में भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक करार दिया.


बैठक में एब्रिज, अदालत एआई, ब्रेनसाइट एआई, क्रेडो एआई, एका केयर, ग्लीन, इनोगल, इनवीडियो, मिको, ओरिजिन, प्रोफेज, रासेन, रुब्रिक, सैटश्योर, सुपरनोवा और सायफा एआई के सीईओ व संस्थापक शामिल हुए. साथ ही बैठक में प्रधान सचिव पीके मिश्रा, प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास, राज्य मंत्री  जितिन प्रसाद भी उपस्थित थे.  

  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही