Search

 
 
 

पीएम मोदी सितंबर में अमेरिका जा सकते हैं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं

15 अगस्त को ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात पहले से तय है. इस बैठक में यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होगी. ट्रंप पुतिन मुलाकात से पहले पीएम मोदी की पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात हो चुकी है.
 

New Delhi :   ट्रंप द्वारा भारत पर पचास प्रतिशत टैरिफ लगा दिये जाने के बीच खबर आयी है कि पीएम मोदी सितंबर में न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) की बैठक में शिरकत कर सकते हैं.  

 

 

अमेरिकी यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मुलाकात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने के कयास लगाये जा रहे हैं. UNGA का 80वां सत्र 9 सितंबर को शुरू हो रहा है. उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी. ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा.  

 


जान लें कि 15 अगस्त को ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात पहले से तय है. इस बैठक में यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होगी. ट्रंप पुतिन मुलाकात से पहले पीएम मोदी की पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात हो चुकी है.

 

जेलेंस्की ने मोदी से फोन पर बात के बाद कहा था कि वे सितंबर में UNGA के दौरान(पीएम मोदी से) व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी की अन्य विश्व नेताओं से भी द्विपक्षीय बैठकें  हो सकती हैं. अहम बात यह है कि पीएम मोदी के लिए 26 सितंबर की सुबह UNGA में 15 मिनट के भाषण का स्लॉट तय है.  ट्रंप का भाषण 23 सितंबर को होगा.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही