Search

 
 
 

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रों से गूंज उठा परिसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. वाराणसी दौरे के दूसरे दिन पीएम शहर में बने स्वागत द्वारों से गुजरते हुए मंदिर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.
 

Lagatar Desk :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. वाराणसी दौरे के दूसरे दिन पीएम शहर में बने स्वागत द्वारों से गुजरते हुए मंदिर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. 

 

पीएम मोदी के आगमन पर मंदिर वैदिक मंत्रों से गूंज उठा और पुजारियों ने डमरू बजाकर उनका स्वागत किया. पीएम ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और गर्भगृह में जाकर भगवान विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग के सामने बैठकर विधि-विधान से पूजा की.

 

 

पूजा के दौरान पुजारियों ने उनसे सभी धार्मिक परंपराएं पूरी कराईं. उन्होंने गंगाजल, दूध, हल्दी और अक्षत से अभिषेक किया और फूलों की माला अर्पित की. इसके बाद उन्होंने दीप जलाकर आरती की और मंदिर की परिक्रमा भी की.

 

पूजा खत्म होने के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें त्रिशूल, डमरू और मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया गया. बाहर निकलकर प्रधानमंत्री ने बच्चों से मुलाकात की और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

 

इससे पहले वे बरेका (BLW) से मंदिर तक करीब 14 किलोमीटर का सफर तय करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़े, ताकि रास्ते में मौजूद लोगों का अभिवादन कर सकें. जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और फूलों की बारिश से उनका स्वागत किया.

 

मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री हरदोई के मल्लावां के लिए रवाना हो गए, जहां वे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो मेरठ से प्रयागराज को जोड़ेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही