Search

 
 
 

पीएम मोदी ने उडुपी कृष्ण मंदिर में एक लाख लोगों के साथ गीता पाठ किया, भगवदगीता का महत्व समझाया

पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति में उडुपी के योगदान की सराहना की. इस अवसर पर पीएम ने पहलगाम हमले और सुदर्शन चक्र (राष्ट्रीय सुरक्षा कवच) का जिक्र करते हुए कहा, दुश्मन दुस्साहस दिखाएगा तो हमारा सुदर्शन चक्र उसे तबाह कर देगा.
 

Bengaluru : पीएम मोदी आज कर्नाटक के उडुपी स्थित कृष्ण मंदिर  पहुंचे. पीएम यहां श्री कृष्ण मठ और लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने भगवदगीता के महत्व को लेकर चर्चा की. इससे पहले पीएम ने रोड शो किया. 

 

 

 

उन्होंने कहा, जब एक लाख कंठ गीता के श्लोंकों का उच्चारण करते हैं, गीता जैसे पुण्य ग्रंथ का पाठ करते हैं. इतने दैवीय शब्द एक साथ गूंजते है तो आध्यात्मिक ऊर्जा निकलती है. यह ऊर्जा हमारे मन को आध्यात्मिक शक्ति देती है.

 

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कृष्ण मंदिर के समक्ष बने सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया. यहां एक लाख लोगों के लिए एक भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें छात्र,  साधु संत, विद्वान सहित अन्य शामिल हुए. 

 

जान लें कि कृष्ण मंदिर उडुपी शहर में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है. इस मंदिर की स्थापना 13वीं शताब्दी में संत माधवाचार्य ने की थी.  इस मंदिर में भगवान कृष्ण की बाल रूप की प्रतिमा है. भक्त एक खिड़की से दर्शन करते हैं.

 

पीएम ने  कृष्ण के बाल रूप के दर्शन किये.  माना जाता है कि इसी पवित्र खिड़की से संत कनकदास को भगवान कृष्ण के दिव्य दर्शन हुए थे. उडुपी में श्री कृष्ण मठ की स्थापना 800 साल पहले वेदांत के द्वैत दर्शन के संस्थापक श्री माधवाचार्य ने की थी.

 

पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति में उडुपी के योगदान की सराहना की. इस अवसर पर पीएम ने पहलगाम हमले और सुदर्शन चक्र (राष्ट्रीय सुरक्षा कवच) का जिक्र करते हुए कहा, दुश्मन दुस्साहस दिखाएगा तो हमारा सुदर्शन चक्र उसे तबाह कर देगा.

 

पीएम ने अपने  उडुपी आगमन पर कहा, इस धरती पर आना हमेशा अलग से अनुभूति देता है. कहा कि उडुपी जनसंघ और भाजपा की कर्मभूमि रही है.  पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या से उडुपी तक रामजन्मभूमि आंदोलन में संतों की भूमिका रही है. नये मंदिर में वेदांत के प्रकाश स्तंभ जगद्गुरु माधवाचार्य को भी जगह दी गयी है.
 

खबर है कि  पीएम मोदी गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ के 550वें साल के जश्न में हिस्सा शामिल होंगे. पीएम मठ में कांसे से बनी श्री राम की 77 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे.  प्रधानमंत्री पोस्टल स्टैंप और एक यादगार सिक्का जारी करेंगे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही