Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी के निमंत्रण पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत आगमन चार दिसंबर को

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि व्लादिमीर  पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे.  राष्ट्रपति द्रौपदी पुतिन का स्वागत करेंगी. उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया जायेगा. जानकारों का कहना है कि उनकी यात्रा दोनों देशों के संबंधों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं. खबर है कि पुतिन चार और पांच दिसंबर दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस खबर की पुष्टि की है.   अहम बात यह है कि 2022 में यूक्रेन वार  शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है. 

 

 

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि व्लादिमीर  पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे.  राष्ट्रपति द्रौपदी पुतिन का स्वागत करेंगी. उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया जायेगा. जानकारों का कहना है कि उनकी यात्रा दोनों देशों के संबंधों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी.     

 

अहम बात यह है कि हर साल भारत और रूस के बीच शिखर वार्ता होती रही है. अब तक दोनों देशों के बीच 22 दौर की वार्ता हो चुकी हैं. सूत्रों के अनुसार वार्ता में इस बार रक्षा, ऊर्जा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग मुख्य एजेंडा रहेगा.  दोनों नेता क्रूड ऑयल डील के साथ डिफेंस और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बात कर सकते है. 

 

खबर है कि भारत औप रूस के बीच अतिरिक्त S-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीदने पर चर्चा संभव है. याद करें कि भारत ने 2018 में S-400 की पांच यूनिट का सौदा किया था. तीन यूनिट की आपूर्ति की जा चुकी है दो यूनिट 2026 तक मिलने की उम्मीद जताई गयी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही