Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदूषण को लेकर संसद में चर्चा कराने की मांग की, वीडियो पोस्ट किया

राहुल ने कहा कि मैं जिस भी मां से मिलता हूं, वह मुझसे यही कहती हैं उसका बच्चा जहरीली हवा में सांस लेकर बड़ा हो रहा है. वे थके हुए, डरे हुए और गुस्से में हैं. वे अपने ही नहीं, पूरे देश के बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई हैं.  जहरीली हवा से छोटे-छोटे बच्चे फेफड़ों, दिल और मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. लेकिन इतनी भयावह राष्ट्रीय आपदा के बीच भी मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर संसद में चर्चा कराये जाने की मांग की है. राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वे कुछ महिलाओं से मिल रहे हैं.

राहुल ने कहा कि मैं जिस भी मां से मिलता हूं, वह मुझसे यही कहती हैं उसका बच्चा जहरीली हवा में सांस लेकर बड़ा हो रहा है. वे थके हुए, डरे हुए और गुस्से में हैं. वे अपने ही नहीं, पूरे देश के बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई हैं.  जहरीली हवा से छोटे-छोटे बच्चे फेफड़ों, दिल और मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. लेकिन इतनी भयावह राष्ट्रीय आपदा के बीच भी मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है. 

राहुल गांधी ने लिखा, मोदी जी भारत के बच्चों का हमारे सामने दम घुट रहा है. आप चुप कैसे रह सकते हैं? आपकी सरकार कोई जल्दी, कोई प्लान या फिर कोई जवाबदेही क्यों नहीं दिखाती? इस क्रम में संसद में प्रदूषण को लेकर चर्चा कराये जाने की मांग की. 

उन्होंने कहा,  वायु प्रदूषण पर तुरंत संसद में विस्तृत बहस हो. लिखा कि यह हेल्थ इमरजेंसी है. इससे निपटने के लिए एक सख्त एक्शन प्लान लागू करने की जरूरत है. हमारे बच्चों को साफ हवा मिलनी चाहिए. बहाने और ध्यान भटकाने वाली चीजें नहीं.

जान लें कि  दिल्ली की हवा पिछले कई दिनों से जहरीली बनी हुई है. आज शुक्रवार को  राजधानी की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 384 दर्ज किया गया. यह बेहद खराब श्रेणी में आता है.  वायु प्रदूषण को लेकर विपक्ष लगातार दिल्ली सहित केंद्र सरकार पर हमलावर है.  प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी मामला चल रहा है.  

 वायु प्रदूषण को लेकर  पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हमलावर हैं. उन्होंने एयर प्यूरीफायर से जीएसटी हटाये जाने की मांग की है. कहा कि सरकार उस पर 18 फीसदी GST वसूल रही है. ये सरासर अन्याय है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही