Search

पीएम मोदी काशी पहुंचे, नारी वंदन सम्मेलन में सपा, कांग्रेस, टीएमसी पर बरसे, महिला आरक्षण विरोधी करार दिया

Varanasi : प्रधानमंत्री  मोदी आज मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के काशी पहुंचे और यहां  आयोजित नारी वंदन महिला सम्मेलन में शामिल हुए.

 

 

सम्मेलन में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर करारा हमला किया. उन्होंने समाजवादी पार्टी सहित कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके को परिवारवादी पार्टी करार दिया. 

 

पीएम ने कहा, 40 साल से महिला आरक्षण लटका हुआ था. हमने 2023 में नारी शक्ति अभिनंदन पारित किया. इस कानून को लागू करने को लेकर संसद में चर्चा रखी. लेकिन सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके आदि दलों ने धोखा दिया.

 

आरोप लगाया कि इन दलों  ने 40 सालों से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगाया हुआ है. सपा ने  इस बार फिर  इसे(महिला आरक्षण) लाल झंडी दिखा दी.

 

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि दरअसल सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे हुए दल नारी शक्ति से डर गये हैं. इनकी  परिवारवादी डर देश की बेटियों को विधानसभा-ससंद नहीं आने देना चाहता.

 

पीएम ने नारी वंदन महिला सम्मेलन मेंकहा, सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण हमारा  प्रयास संसद में असफल कहा.  पीएम ने भरोसा दिलाया कि  महिला आरक्षण लागू करने को लेकर वे  कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे. 

 

इससे पहले BLW (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) ग्राउंड में लगभग50 हजार महिलाओं के बीच पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचे. पीएम लोगों का अभिवादन करते हुए मंच पर गये.

 

अहम बात यह थी कि सम्मेलन के मंच पर  राजनीति, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा आदि वर्गों की 44 महिलाओं को स्थान दिया गया था. प्रधानमंत्री ने काशी में आज 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं.

 

इसके अलावा पीएम ने दो नयी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.  एक वाराणसी से पुणे और दूसरी अयोध्या से मुंबई चलेगी. खबर है कि पीएम मोदी बुधवार को काशी से हरदोई जाएंगे. वहां 594 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे.  कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ और   भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//