Search

 
 
 

पीएम मोदी ने कहा, भारत का Zen-G  क्रिएटिविटी से भरा हुआ है, कहा, रिस्क लें, सरकार आपके साथ है

पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा हैं. हम नेशन फर्स्ट की भावना से जीवन जियें. इस दिशा में स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हमारे लिये मार्गदर्शक है. पीएम ने खुशी जताई कि बहुत कम समय में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है.
 

 New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में विचार रखे. युवाओं को विकसित भारत का मंत्र प्रदान करते हुए कहा, युवाओं की सफलता से ही देश ऊंचाई की ओर जाता है.

 

 

पीएम ने युवाओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा, आपकी एनर्जी से मैं भी एनर्जी पाता हूं. कहा कि युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए. युवाओं के सामर्थ्य से ही भारत का सामर्थ्य बनेगा.  उन्होंने भारत के Zen-G  का जिक्र करते हुए उसे क्रिएटिविटी से भरा करार दिया.

 

पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा हैं. हम नेशन फर्स्ट की भावना से जीवन जियें. इस दिशा में स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हमारे लिये मार्गदर्शक है. पीएम ने खुशी जताई कि बहुत कम समय में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है.


 
उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म से करोड़ों नौजवानों का जुड़ना, देश के विकास के लिए विचार शेयर करना,  अपनेआप में अभूतपूर्व है. पीएम मोदी ने देश के युवाओं से कहा, मुझे आपके सामर्थ्य पर भरोसा है,  कहा कि भारत के Zen-G अब रिस्क लेने से पीछे न हटें, सरकार उनके साथ है. 

 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज ऑरेंज इकॉनमी  (कल्चर, कंटेंट और क्रिएटिविटी) का अभूतपूर्व विकास होता हुआ देख रहा है. याद दिलायी कि पिछले दशक में रिफॉर्म का जो सिलसिला हमारी सरकार ने शुरु किया था,  वो अब रिफॉर्म एक्सप्रेस बन चुका है.

 

कहा कि रिफॉर्म्स के केंद्र में देश की युवाशक्ति है. पीएम ने कहा, अब देश का हर युवा गुलामी की मानसिकता से देश को बाहर निकालने का संकल्प ले.


 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें    
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही