Search

 
 
 

टीएमसी विधायक सेन के बिगड़े बोल, कहा, दीदी, क्षमा कीजिए, बाहर से भाजपा नेता वोट मांगने आयेंगे तो मारेंगे

अरुणभ ने कहा कि बंगाल अब मार नहीं खायेगा. उन्होंने कहा कि मुझे किसी की परवाह नहीं. यहां पर मीडिया है. कैमरा में रिकॉर्ड हो रहा है, लेकिन  मुझे परवाह नहीं है.
 

 Kolkata  :  इस साल बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, टीएमसी सहित अन्य दल कमर कस चुके हैं. जानकारों का कहना है कि मुख्य मुकाबला भाजपा और ममता बनर्जी की टीएमसी के बीच है.


ममता की भाजपा से इतनी खुन्नस है कि वह दो दिन पूर्व I-PAC के कार्यालय में ED की रेड के बाद सामने आ गयी. ममता  अपने साथ डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को लेकर वहां गयी और ED के अधिकारियों के हाथ से कथित रूप से जब्त कागजात अपने साथ ले गयी.


ममता ED की रेड को भाजपा और अमित शाह के इशारे पर की गयी कार्र्वाई मानती है. मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है. 


य़ह संकेत अब साफ है कि बंगाल चुनाव हिंसक होगा. आज यह सामने भी आ गया. टीएमसी विधायक अरुणभ सेन ने कल्याणपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली श्रमिकों पर बांग्लादेशी होने की तमगा लगाकर मारपीट की जा रही है.


उन्हें बांग्लादेश भेजने की कोशिश की जा रही है. इसके बाद अरुणभ ने चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर उन राज्यों से भाजपा नेता बंगाल में वोट मांगने आते हैं तो उन्हें पीटा जायेगा. उन्होंने यहां तक कहा कि वो ममता बनर्जी की भी बात नहीं सुनेंगे. कहा कि  मैं पहले ही क्षमा मांग लेता हूं.  


अरुणभ सेन ने कहा, मैं दो माह तक दीदी की बात नहीं सुनूंगा. दीदी, कृपया मुझे माफ कर दीजिए. अरुणभ ने कहा,  अगर अन्य राज्यों से भाजपा नेता यहां  चुनाव प्रचार के लिए आते हैं तो अब मार के बदले मार मिलेगी.


अरुणभ ने कहा कि बंगाल अब मार नहीं खायेगा. उन्होंने कहा कि मुझे किसी की परवाह नहीं. यहां पर मीडिया है. कैमरा में रिकॉर्ड हो रहा है, लेकिन  मुझे परवाह नहीं है. 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें    
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही