Search

 
 
 

पीएम मोदी ने कहा,आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं, नेतन्याहू के साथ याद वाशेम पहुंचे

पीएम मोदी और नेतन्याहू ने आज अहम मीटिंग भी की. इस दौरान भारत-इजरायल के बीच  रक्षा, डिफेंस, एआई और साइबर सिक्योरिटी जैसे अहम विषयों पर समझौते हुए.
 
  • पीएम मोदी आज गुरुवार को राष्ट्रपति हर्जोग से मिले
  • मोदी  ने होलोकास्ट पीड़ितों की निशानियों को नमन किया
  • इजरायल के साथ  UPI के इस्तेमाल के लिए समझौते पर मुहर लगी
  • भारत- इजरायल फ्री ट्रेड समझौते को अंतिम रूप दिया जायेगा

Tel Aviv : दो दिवसीय इजरायल दौरे पर गये पीएम मोदी आज गुरुवार को राष्ट्रपति हर्जोग से मिले. राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया है. खबर है कि पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया.  
 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी आज इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू के साथ  याद वाशेम पहुंचे.पीएम मोदी  ने यहां होलोकास्ट पीड़ितों की निशानियों को नमन किया. जान लें कि यहां होलोकास्ट के समय जान गंवाने वाले लाखों लोगों की व्यक्तिगत चीजें संग्रहित हैं.


पीएम मोदी और नेतन्याहू ने आज अहम मीटिंग भी की. इस दौरान भारत-इजरायल के बीच  रक्षा, डिफेंस, एआई और साइबर सिक्योरिटी जैसे अहम विषयों पर समझौते हुए.  


पीएम मोदी ने बताया कि  दोनों देशों ने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज पार्टनरशिप स्थापित करने का निर्णय लिया है. इसमें एआई, क्वांटम और क्रिटिकल मिनरल्स आदि क्षेत्रों में सहयोग को नयी ऊर्जा मिलेगी.


पीएम ने खुशी जताई कि इजरायल के साथ  UPI के इस्तेमाल के लिए समझौते पर मुहर लग गयी है.श्री मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र भारत-इजरायल साझेदारी का मजबूत आधार रहा है. पीएम मोदी ने साफ किया कि जल्द ही भारत- इजरायल फ्री ट्रेड समझौते को अंतिम रूप दिया जायेगा. 


इससे इतर पीएम मोदी ने आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा, भारत और इजरायल स्पष्ट तौर पर मानते हैं कि  आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है. किसी भी रूप में हम आतंकवाद को स्वीकार नहीं कर सकते.


 उन्होंने  कहा  कि भारत की सोच स्पष्ट है Humanity must never become a victim of conflict. पीएम मोदी ने गाज़ा पीस प्लान का उल्लेख करते हुए कहा, शांति का एक रास्ता बना है. भारत ने इन प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया है.  इससे पहले कल पीएम मोदी ने इज़राइल की संसद Knesset को संबोधित किया.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही