Search

 
 
 

डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के बजाय पीएम मोदी राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दें : कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने में लगे हुए हैं. आरोप लगाया कि ट्रंप ऑपरेशन सिंदूर रुकवाने के दावे कर रहे हैं लेकिन श्री मोदी उनको चुनौती नहीं दे रहे हैं.
 
जयराम रमेश

NewDelhi : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने में लगे हुए हैं. आरोप लगाया कि ट्रंप ऑपरेशन सिंदूर रुकवाने के दावे कर रहे हैं लेकिन श्री मोदी उनको चुनौती नहीं दे रहे हैं. 


कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि भारत को किसी भी ऐसी व्यापारिक संधि पर हस्ताक्षर करने के   झांसे में नहीं आना चाहिए जो देश हितों के खिलाफ हो. जयराम रमेश  ने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत पर दबाव बनाकर अपने पक्ष में व्यापार समझौता कराने की कोशिश में लगा हुआ है. 
 

श्री रमेश ने कहा कि छह फरवरी को घोषित भारत अमेरिका व्यापार समझौते के तहत भारत से कई रियायतों की अपेक्षा की गयी, जबकि अमेरिका द्वारा कोई ठोस गारंटी नहीं दी गयी. उन्होंने दावा किया कि ऐसे किसी भी समझौते से भारतीय किसानों और घरेलू हितों को नुकसान पहुंच सकता है. 
 

जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप को खुश करने के बजाय राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए. मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति के उन दावों का जवाब देना चाहिए, जिनमें उन्होंने बार-बार ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाने का श्रेय लेने की बात कही है. 

 


   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही