Search

 
 
 

PM मोदी ने पिस्का व मुरी रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल उद्घाटन, 33 करोड़ से बदली सूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत इन दोनों स्टेशनों का पूरी तरह से कायाकल्प किया गया है. पिस्का रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण पर लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत आई है, जबकि मुरी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को 12 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है. पहले इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों को केवल बुनियादी सुविधाएं ही मिल पाती थीं,
 
  • – लिफ्ट, डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम, रैंप, टैक्टाइल पाथ और बेहतर प्लेटफॉर्म कनेक्टिविटी की सुविधा

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत इन दोनों स्टेशनों का पूरी तरह से कायाकल्प किया गया है. 

 

पिस्का रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण पर लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत आई है, जबकि मुरी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को 12 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है. पहले इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों को केवल बुनियादी सुविधाएं ही मिल पाती थीं, लेकिन अब नए स्टेशन भवन में लिफ्ट, फुट-ओवर-ब्रिज, आधुनिक ट्रेन सूचना डिस्प्ले सिस्टम और बेहतर प्लेटफॉर्म कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा दिव्यांगजनों की सुगम आवाजाही के लिए विशेष रूप से रैंप, टैक्टाइल पाथ और अलग शौचालयों का निर्माण भी किया गया है. 

 

पिस्का रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ और हटिया के भाजपा विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित थे. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज ही के दिन हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन भी शुरू हुआ है, जो तकनीकी क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदमों को दर्शाता है. 

 

प्रधानमंत्री ने देशभर में 75 पुनर्विकसित स्टेशनों को देश को समर्पित किया है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में कुल 15 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, जिससे भविष्य में रेल यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही