Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम एशिया संकट पर आज पीएम मोदी लोकसभा को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी ने आज सोमवार सुबह संसद भवन परिसर में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. जानकारी के अनुसार सचिव स्तर के अधिकारियों ने यहां पीएम संग सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों को मौजूदा हालात से अवगत कराया.
Advertisement
Advertisement
  • अमेरिका-इजरायल-ईरान वार के कारण मिडिल ईस्ट संकट गहराता जा रहा है.
  • पीएम मोदी ने सोमवार सुबह संसद भवन परिसर में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.
  • पीएम मोदी ने कल शाम सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के साथ बैठक की थी.

New Delhi : अमेरिका-इजरायल-ईरान वार के कारण मिडिल ईस्ट संकट गहराता जा रहा है. पूरा विश्व त्राहिमाम है. भारत में भी इसका गहरा असर पड़ता नजर आ रहा है.

 

 

 

इसी बीच खबर आयी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर दो बजे लोकसभा में इस विषय पर बोलेंगे. सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण गहराते जा रहे ऊर्जा संकट पर संसद को संबोधित करनेवाले हैं.

 

पीएम मोदी ने आज सोमवार सुबह संसद भवन परिसर में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. जानकारी के अनुसार सचिव स्तर के अधिकारियों ने यहां पीएम संग सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों को मौजूदा हालात से अवगत कराया.

 

इससे पहले पीएम मोदी ने कल रविवार शाम सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी. खबर है कि बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की समीक्षा की गयी, साथ ही राहत उपायों पर चर्चा मंथन किया गया.

 

जानकारों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते जा रहे टेंशन और उसके वैश्विक प्रभाव के मद्देजनर पीएम का यह संबोधन अहम है. सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में मौजूदा वैश्विक हालात, भारत की स्ट्रैटेजी और  सरकार के रुख स्पष्ट कर सकते हैं.

 

रविवार को पीएम मोदी के साथ मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक में खाड़ी संकट पर चर्चा हुई थी कि इसका असर भारत के तेल आयात, खाद सप्लाई और व्यवसाय पर पड़ सकता है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही