Search

 
 
 

PM मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित, क्या होगी उनके मन की बात?

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे. पीएम का ये संबोधन महिला आरक्षण बिल के लोकसभा से पास ना होने के बाद आ रहा है.जिससे सभी की निगाहें इस संबोधन पर टिकी हैं. ऐसी खबर है कि आज बुलायी गयी कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने विपक्ष के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उसपर महिलाओं के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया.
 

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे. पीएम का ये संबोधन महिला आरक्षण बिल के लोकसभा से पास ना होने के बाद आ रहा है.जिससे सभी की निगाहें इस संबोधन पर टिकी हैं. ऐसे में कई तरह सेकयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर पीएम के मन की क्या बाक होगी.

ऐसी खबर है कि आज बुलायी गयी कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने विपक्ष के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उसपर महिलाओं के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया. ऐसा पीएम की ओर से  महिला आरक्षण बिल के लोकसभा से पास ना होने पर कहने की बात सामने आयी है.  

  

पीएम ने महिला बिल के प्रति विपक्ष के ऐसे रवैया को एक बड़ी गलती बताया, साथ ही चेताया कि भविष्य में विपक्ष को इसकी बड़ी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी. खबर ये भी है कि कैबिनेट मीटिंग के दौरान ही पीएम ने विपक्ष को इस रवैये को लेकर इस संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही, जिससे लोगों के बीच ये संदेश जा सके कि विपक्ष महिलाओं को लेकर किस तरह की सोच रखता है. इससे आगे पीएम ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान ये भी कहा कि महिला आरक्षण पर अपने रवैये को विपक्ष सही ठहराने में लगा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही