Search

 
 
 

पीएम मोदी नौ साल बाद बुधवार को इजराइल रवाना होंगे, रक्षा क्षेत्र में बड़ी डील की संभावना

जान लें कि नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी नौ साल बाद इजरायल की यात्रा रहे हैं.  इससे पहले मोदी 2017 में इजरायल गये थे. सूत्रों के अनुसार इस यात्रा में भारत-इजराइल के बीच बड़ी डील होने की संभावना है.पीएम मोदी इजराइल की संसद (नेसेट) को भी संबोधित करने वाले हैं,
 

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बुधवार को इजराइल रवाना होंगे. वे वहां दो दिन (25 व 26 फरवरी) रहेंगे. जानकारी के अनुसार पीएम कल शाम 4.15 बजे तेल अवील पहुंचेंगे. उनका विमान बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरेगा. वहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. 


जान लें कि नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी नौ साल बाद इजरायल की यात्रा रहे हैं.  इससे पहले मोदी 2017 में इजरायल गये थे. सूत्रों के अनुसार इस यात्रा में भारत-इजराइल के बीच बड़ी डील होने की संभावना है.पीएम मोदी इजराइल की संसद (नेसेट) को भी संबोधित करने वाले हैं, 

 
खबर है कि  पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. वार्ता में दोनों देशों के रिश्तों में हो रही प्रगति की समीक्षा होगी. वार्ता में रक्षा साझेदारी को और मजबूती देने,  नयी तकनीक यानी  AI, साइबर सुरक्षा, क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहित आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर मंथन होगा. 
 

अहम खबर यह है कि विपक्ष द्वारा पीएम मोदी के संबोधन का बहिष्कार करने की धमकी दी गयी है.  इसके बाद  स्पीकर अमीर ओहाना ने कहा है कि वो नेसेट में खाली सीटों पूर्व सांसदों को बैठायेंगे.   
 

 पीएम मोदी 26 फरवरी, गुरुवार को यहूदी नरसंहार स्मारक का दौरा करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वह इजरायल के राष्ट्रपति हर्जोग से भी मुलाकात करने वाले हैं. 

 

  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही