Search

 
 
 

पीएम मोदी 13 को जारी करेंगे 9.32 करोड़ किसानों के लिए 18640 करोड़ रुपये

कृषि मंत्री  ने कहा, पीएम मोदी 13 मार्च को गुवाहाटी में आयोजित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर कार्यक्रम में राशि का ट्रांसफर करेंगे. इस योजना के तहत अब तक 4 लाख 9 हजार करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की जा चुकी है.
 
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 को जारी होगी
  • गुवाहाटी में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर कार्यक्रम में राशि ट्रांसफर होगी
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है.

Lagatar Desk

केंद्रीय   कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को जानकारी दी है कि 13 मार्च को 9.32 करोड़ किसानों के बीच किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की जायेगी. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये भेजे जायेंगे.

 

 

 

कृषि मंत्री  ने कहा, पीएम मोदी 13 मार्च को गुवाहाटी में आयोजित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर कार्यक्रम में राशि का ट्रांसफर करेंगे. इस योजना के तहत अब तक 4 लाख 9 हजार करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की जा चुकी है.

 

इनमें 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं. श्री चौहान ने कहा कि अध्ययनों से पता चलता है कि इस सीधी आर्थिक मदद से कृषि निवेश में वृद्धि हुई है और किसानों की साहूकारों पर निर्भरता कम हुई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही