Search

 
 
 

पीएम मोदी के 12 बेमिसाल साल,भारत मंडपम में समारोह, एनडीए नेताओं ने जश्न मनाया

दिलचस्प बात यह रही कि भारत मंडपम में पश्चिम बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का स्टॉल लगा.गया था. स्टॉल पर मौजूद बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी दी.
 

NewDelhi  :  पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम के रूप में अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे करने पर आज बुधवार को भारत मंडपम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अभिवादन समारोह का आयोजन किया.

 

जान लें कि प्रधानमंत्री ने सर्वाधिक लंबे समय तक लगातार 4399 दिनों तक चुने हुए सरकार के मुखिया के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.  इस उपलब्धि का जश्न मनाने भारत मंडपम में  एनडीए के नेता जमा हुए और प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया.

 

पीएम मोदी के भारत मंडपम में पहुंचने पर एनडीए के सभी नेताओं ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिवादन किया. दिलचस्प बात यह रही कि भारत मंडपम में पश्चिम बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का स्टॉल लगाया गया था. स्टॉल पर मौजूद बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी दी. 
 Uploaded Image


अभिनंदन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हुए.

 

समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडु समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही