Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के शासनकाल में बड़ी आबादी पर हिंदू ग्रोथ रेट का कलंक थोपा गया

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के शासनकाल में बड़ी आबादी पर हिंदू ग्रोथ रेट का कलंक थोपा गया. धीमी विकास दर को हिंदू ग्रोथ रेट नाम दिया गया. यह कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया. कहा गया  कि आबादी ज्यादा है, इसलिए ग्रोथ रेट कम है. जबककि असल‍ियत में इस कुसंस्कृति नाम होना चाहिए था कांग्रेस ग्रोथ रेट
Advertisement
Advertisement

New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम के रूप में अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे करने पर आज बुधवार को भारत मंडपम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अभिवादन समारोह का आयोजन किया.

Uploaded Image


जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वाधिक लंबे समय तक लगातार 4399 दिनों तक चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.  

 


उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को भी पीछे छोड़ दिया है, इस उपलब्धि का जश्न मनाने आज भारत मंडपम में  एनडीए के नेता जमा हुए और प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया.

 


पीएम मोदी के भारत मंडपम में पहुंचने पर एनडीए के सभी नेताओं ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिवादन किया. भारत मंडपम में पश्चिम बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का स्टॉल लगाया गया था. स्टॉल पर मौजूद बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी दी. 

 


अभिनंदन समारोह में  पीएम मोदी NDA सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस पर बरसे. कहा कि देश अब कांग्रेस के षड्यंत्रों और राजनीतिक चालों के जाल से बाहर निकलने में सफल हुआ है.विकसित भारत का सपना एक व्यक्ति, सरकार या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है,यह देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प बन चुका है.  

Uploaded Image

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के शासनकाल में बड़ी आबादी पर हिंदू ग्रोथ रेट का कलंक थोपा गया. धीमी विकास दर को हिंदू ग्रोथ रेट नाम दिया गया. यह कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया. कहा गया  कि आबादी ज्यादा है, इसलिए ग्रोथ रेट कम है. जबककि असल‍ियत में इस कुसंस्कृति नाम होना चाहिए था कांग्रेस ग्रोथ रेट

 


 पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ग्रोथ रेट और NDA ग्रोथ रेट का अंतर है. एक व्यवस्था लोगों को इंतजार कराती थी. आज की व्यवस्था परिणाम दिखाती है. एक व्यवस्था काम अटकाती-भटकाती थी.

 


उन्होंने कहा कि आज की व्यवस्था कहती है, काम अभी होगा, समय पर होगा और बड़े पैमाने पर होगा और इसलिए 2014 से 2026 की कहानी केवल आंकड़ों की कहानी नहीं है, ये उस भारत की कहानी है जिसने पहली बार अपनी पूरी क्षमता के साथ दौड़ना तय किया है

 


एनडीए के अभिनंदन समारोह में इससे  पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी नीति है कि हम न आंख उठाकर बात करेंगे, न आंख झुका कर किसी से बात करेंगे, बल्कि हम आंख मिलाकर बराबरी की बात करेंगे.

 


रक्षा मंत्री ने कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन किसी ने अगर छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं. राजनाथ सिंह ने याद दिलाया कि लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए सुदर्शन चक्र की तैनाती की बात कही थी.

 


राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत उस दिशा में बहुत तेजी से काम कर रहा  हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा, देश के दुश्मनों को करारा जवाब देंगें.

 


समारोह में मौजूद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़े. उन्होंने नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी इस सदी का नेतृत्व कर रहे हैं. वे अपने विजन, ऊर्जा तथा जनसेवा के संकल्प से पूरे देश को नयी दिशा की ओर ले जा रहे है, 

 


अपनी बात रखते हुए श्री नायडू ने कहा कि पीएम मोदी अपने सहयोगी दलों और नेताओं को प्रेरणा और ऊर्जा देते हैं, जनता की सेवा के लिए उन्होंने अतुलनीय काम किया है 

 


चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले भारी जनसमर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि  उन्हें अब यह विश्वास हो गया है कि बंगाल जो आज सोचता है, वही देश कल सोचता है.  उन्होंने कहा कि एनडीए परिवार को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व हैय  
 

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए  कहा कि 140 करोड़ भारतवासियों के स्वाभिमान का नाम नरेंद्र मोदी है. आतंकवादियों को खत्म करने का नाम मोदी है,

 


गरीब कल्याण और गरीबों के उत्थान का नाम मोदी है. श्री शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हैं और उनके नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा दुनिया भर में बढ़ी है.  
 
 

  
भारत मंडपम में आयोजित समारोह में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित साह, नितिन गडकरी सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य शामिल हुए.

 


 

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही