Search

 
 
 

लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण नहीं हुआ, ओम बिरला ने कहा, अप्रिय घटना का अंदेशा था, मैंने पीएम से नहीं आने का आग्रह किया

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि तब मेरे पास यह खबर आयी कि कांग्रेस के कुछ सांसद प्रधानमंत्री के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं. इसके बाद मैंने पीएम से आग्रह किया कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए. ओम बिरला पीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मेरा आग्रह माना.
 

New Delhi : आज गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना ध्वनिमत से पारित हो गया. खबरों के अनुसार 22 सालों बाद ऐसा हुआ है जब किसी प्रधानमंत्री के भाषण के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया है.

 

  

 

पीएम मोदी द्वारा भाषण नहीं दिये जाने के पीछे की वजह बड़ी गंभीर बताई जाती है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर कथित रूप से शारीरिक हमले की तैयारी कर ली थी. इस कारण उनका भाषण नहीं हुआ.

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि मुझे बहुत दुख के साथ सभा को यह सूचित करना पड़ रहा है  कि कल(बुधवार) मेरे चैंबर में कुछ सदस्यों ने जिस तरह का व्यवहार किया, वैसा कभी नहीं हुआ.

 

ओम बिरला ने  विपक्षी सदस्यों के व्यवहार को काला धब्बा करार दिया. कहा कि हम सभी को सदन सुचारू रूप से चलाना चाहिए. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब सदन के नेता(पीएम) को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देना था.

 

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि तब मेरे पास यह खबर आयी कि कांग्रेस के कुछ सांसद प्रधानमंत्री के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं. इसके बाद मैंने पीएम से आग्रह किया कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए. ओम बिरला पीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मेरा आग्रह माना. 

 

इससे पूर्व   लोकसभा सचिवालय सूत्रों ने इसे अभूतपूर्व करार दिया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री का लोकसभा में भाषण नहीं हुआ. सूत्रों की मानें को कांग्रेस लोकसभा में प्रधानमंत्री पर शारीरिक हमला करने की योजना बना रही थी.

 

इसलिए योजना के तहत महिला सांसदों को ढाल के रूप में आगे कर दिया गया था. इसकी भनक लगते ही  प्रधानमंत्री की संसद में मौजूदगी के बावजूद अध्यक्ष ने धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. 
 


लोकसभा सचिवालय सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी संसद में अभिभाषण पर अपनी बात रखने की तैयारी के साथ आये थे. विपक्ष हंगामा कर रहा था. इसी क्रम में कांग्रेस ने योजना बनाई कि सदन में  पीएम मोदी को घेरा जायेगा.

 

सचिवालय सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में कई बार कांग्रेस के सीनियर नेताओं से बातचीत की गयी थी. लेकिन वे अपनी बात पर अड़े हुए थे. वे हंगामा जारी रखना चाहते थे. अधिकारियों ने उन्हें समझाने की  कोशिश की थी. लेकिन वे मान ही नहीं रहे थे. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीएम मोदी की स्पीच टाल दी गयी. 
 


भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले के लिए महिला सांसदों को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था. वे हमले के इरादे से ही संसद में आये थे.  वे संसद में पीएम की कुर्सी को घेर कर हमला करना चाहते थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही