New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया, लेकिन विपक्षी सासंदों ने पीएम मोदी के भाषण का विरोध करते हुए वॉकआउट कर दिया. इससे पहले पीएम मोदी की स्पीच के दौरान वेल में आकर नारेबाजी की. लेकिन पीएम मोदी ने उन पर ध्यान नहीं देते हुए बोलना जारी रखा. इसके बाद विपक्षी सदस्य वॉकआउट कर गये.
#WATCH | PM Modi says, "Colleagues from TMC said a lot of things. But they should look within themselves. A cruel government is making new records in all the parameters of downfall. But they are lecturing us here...Future of the people there is plunging into darkness but they… pic.twitter.com/JXaIqbc9OL
— ANI (@ANI) February 5, 2026
मोदी सरकार ने ठान लिया है कि दोनों Opposition Leaders को बात करने नहीं देना है। न लोक सभा में और न राज्य सभा में।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 5, 2026
हमारे बड़े-बड़े नेता, जिन्होंने इस देश के लिए कुर्बानी दी, जिन्होंने इस देश के लिए लड़ाई लड़ी, जेलों में गए और अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़कर देश को आज़ादी दिलाई, उन… pic.twitter.com/uaqGc8e6R8
वॉकआउट पर पीएम मोदी ने चुटकी ली और कहा कि वे थक गये, बेचारे चले गये. इसके बाद पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर हमलावर हो गये. मोदी धारा प्रवाह बोलते रहे. कहा कि उनको परेशानी है कि मोदी यहां तक पहुंचा कैसे.
उनको( कांग्रेस) लगता है कि पीएम पद उनके परिवार की जागीर है. इस पर हमारा पैतृक अधिकार था, इसलिए वे मोदी की कब्र खोदने का नारा साथ लेकर चल रहे हैं. वे मोहब्बत की दुकान के साइन बोर्ड लगाते हैं और बातें नफरत की करते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं. कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है. मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लग रहे हैं. ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है. ये नारा नहीं, इनके भीतर नफरत का प्रतिबिंब है.
पीएम ने NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर से 370 की दीवार हटा दी. नॉर्थ ईस्ट ने बम बारूद की राह छोड़ विकास की राह अपना ली है. हम पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं.
हम ऑपरेशन सिंदूर करते हैं. माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने का काम कर रहे हैं, इनको इसलिए मोदी की कब्र खोदनी है. पिछले 25 साल से संसद का एक भी सत्र ऐसा नहीं गया, जिसमें मोदी को इस संसद में गाली देने का काम न किया गया हो
पीएम मोदी ने लोकसभा का जिक्र कर कहा, राष्ट्रपति के संबोधन पर चर्चा नहीं होना संविधान का अपमान है. यह आदिवासी परिवार से आयी महिला राष्ट्रपति का अपमान है. विपक्ष को संविधान शब्द बोलने का अधिकार नहीं है.
पीएम ने कहा कि कल इसी सदन के एक सांसद(मंत्री) को कांग्रेस के शातिर दिमाग युवराज ने गद्दार कह दिया. इनका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया है. ये सिख थे. ये सिखों का, गुरुओं का अपमान था. सिखों के प्रति उनके मन में जो नफरत भरी पड़ी है.
कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, उनके पास न तो इच्छाशक्ति थी, ना ही नीति. देश आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है. 2014 के पहले उनकी सरकार में कांग्रेस नेताओं के फोन पर बड़े-बड़े लोन दिये जाते थे. एनपीए बढ़ता जा रहा था.
पीएम ने कहा, आज बैंकिंग सेक्टर में रिफॉर्म्स किये जाने के कारण एनपीए एक फीसदी से भी नीचे है. पीएम ने बगैर गारंटी मुद्रा लोन, पीएसयू का रिकॉर्ड प्रॉफिट और मेक इन इंडिया की सफलता का जिक्र किया. साथ ही कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में चार लाख करोड़ रुपये हमारी सरकार ने डाले.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय यूनियन के साथ हुई डील सहित US ट्रेड डील का जिक्र किया. कहा कि पूरी दुनिया भारत की ट्रेड डील की तारीफ कर रही है. देश के युवाओं के लिए दुनिया का बाजार खुल गया है. उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा, सदन में चर्चा का स्तर थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था. लेकिन विपक्ष ने मौका गंवा दिया.
पीएम ने बिना किसी का नाम लिये कहा, एक सदस्य आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे. वे खुद को राजा कहलाने में गर्व करते हैं. टीएमसी पर हमलावर होते हुए कहा, निर्मम सरकार के सारे पैरामीटर पूरा करने वाले यहां हमें उपदेश दे रहे थे. वे घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों में जोर लगा रहे हैं.
पीएम ने कहा कि यही घुसपैठिए देश के युवाओं की रोजी-रोटी और आदिवासियों की जमीन छिन रहे हैं. पीएम ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, लेफ्ट, ये सभी दशकों से केंद्र की सत्ता में रहे, सत्ता में भागीदार रहे. राज्यों में भी सरकारें चलाने का अवसर मिला. लेकिन इनकी प्राथमिकता अपनी जेबें भरने की रही.
उन्होंने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा कि पहले वोटबैंक की राजनीति होती रही. आज भी हो रही है. उनकी गलतियों को ठीक करने में हमारी ज्यादातर ताकत लग रही है. पीएम मोदी ने कहा कि आज वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है. दुनिया भारत की ओर उम्मीद के साथ देख रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment