Search

 
 
 

PMAY लाभुक 12 जून तक करें पेमेंट, वरना फ्लैट का सपना रह जायेगा अधूरा

अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत रांची नगर निगम के लाइट हाउस प्रोजेक्ट में फ्लैट के लिए आवेदन दिया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. नगर निगम ने आवेदकों को 12 जून तक भुगतान करने का अंतिम मौका दिया है.
 

Ranchi :   अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत रांची नगर निगम के लाइट हाउस प्रोजेक्ट में फ्लैट के लिए आवेदन दिया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. नगर निगम ने आवेदकों को 12 जून तक भुगतान करने का अंतिम मौका दिया है.

 

नगर निगम द्वारा जारी नोटिफिकेशन में साफ-साफ कहा गया है कि 26 मई को ही 308 लाभुकों को नोटिस जारी कर 2 जून तक भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया गया था. आवेदकों को यह अंतिम मौका दिया जा रहा है. जिन लोगों ने अब तक अपना पैसा नहीं जमा किया है, उन्हें 12 जून 2025 तक हर हाल में डीडी या बैंक के जरिये रकम अदा करनी है.

 

निगम ने चेतावनी दी है कि अगर आवेदक तय तारीख तक भुगतान नहीं करते हैं, तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा.  निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा. नगम ने कहा है कि अगर आवेदकों को किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करनी है तो वे नगर निगम के काउंटर नंबर पांच में संपर्क कर सकते हैं.

 

Uploaded Image

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही