Search

 
 
 

PMAY-U 2.0 : रांची में 34 लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र

Ranchi News : योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र शहरी परिवारों को अपना पक्का और सुरक्षित मकान बनाने में सहायता दी जाएगी. नगर निगम के अनुसार, इससे जरूरतमंद परिवारों को आवास की सुविधा मिल जाएगी.
 
मेयर व डिप्टी मेयर स्वीकृति पत्र प्रदान किया
  • BLC के तहत पक्का मकान बनाने के लिए दी गई मंजूरी, अब तक 2,896 लाभुकों का चयन

Ranchi News : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (BLC) घटक के तहत शनिवार को नगर निगम कार्यालय में स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. निगम के आठवें तल्ले पर हुए कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने 34 चयनित लाभुकों को सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र प्रदान किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र शहरी परिवारों को अपना पक्का और सुरक्षित मकान बनाने में सहायता दी जाएगी. नगर निगम के अनुसार, इससे जरूरतमंद परिवारों को आवास की सुविधा मिल जाएगी.

 

अब तक 2,896 लाभुकों का चयन

नगर निगम के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए अब तक कुल 2,896 लाभुकों का चयन किया जा चुका है. इनमें से 34 लाभुकों को स्वीकृति पत्र सांकेतिक रूप से दिया गया. शेष चयनित लाभुकों को उनके संबंधित वार्ड पार्षदों के माध्यम से स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही