Search

 
 
 

Court News : CM हेमंत की डिस्चार्ज पिटीशन पर PMLA कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, फैसला 8 जून को

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट 8 जून को आदेश सुनाएगी. सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
 

Ranchi :  8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट 8 जून को आदेश सुनाएगी. सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

 

बता दें कि इससे पहले 2 मई को ईडी कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी. मुख्यमंत्री की ओर से डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल कर कहा गया था कि वह इस मामले में निर्दोष है. उनके खिलाफ लगे आरोप निराधार हैं. मामले में ईडी के पास कोई सबूत नहीं है. 

 

उल्लेखनीय है कि इस मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना है. इससे पूर्व 5 दिसंबर 2025 को हेमंत सोरेन ने याचिका दाखिल कर खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करने का अनुरोध किया था.

 

इस मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की थी. वहीं कई लोगों को समन जारी कर ईडी दफ्तर बुलाकर पूछताछ भी की गई थी. इस मामले में ईडी ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही