Search

हुसैनाबाद विधायक के पत्र पर पीएमओ ने लिया संज्ञान, तुरंत पेयजल संकट के निराकरण का दिया आदेश

Hussainabad/Palamu : हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के लोग घोर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. ऐसे में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पेयजल संकट के निराकरण का आग्रह किया था. जिसपर पीएम ने तुरंत संज्ञान लिया और जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार से कार्रवाई करने को कहा है. इसके बाद मंत्रालय ने पेय जल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार को समस्या का समाधान कर केंद्र मंत्रालय और हुसैनाबाद विधायक को इसकी जानकारी देने को कहा है. (पढ़ें, पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-court-extends-stay-on-arrest-of-imran-khan-till-may-31/">पाकिस्तान

: कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर रोक 31 मई तक बढ़ायी)
[pdfjs-viewer url="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Ministry-of-Jal-Shakti-Dep.-of-Drinking-water-and-Sanitation.pdf"

attachment_id="639866" viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true]

विधायक ने तत्काल संज्ञान लेने पर पीएम और जलशक्ति मंत्रालय को दिया धन्यावाद

विधायक कमलेश कुमार सिंह ने पत्र पर तत्काल संज्ञान लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है. विधायक ने उम्मीद जतायी है कि जलशक्ति मंत्रालय के आग्रह पर पेय जल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार हुसैनाबाद और हरिहरगंज क्षेत्र में जलसंकट का तत्काल समाधान करेगा. इसे भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-cbi-seeks-details-of-assets-purchased-from-lalu-family-during-2004-2009/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला : CBI ने लालू परिवार से 2004-2009 के दौरान खरीदी गयी संपत्ति का ब्यौरा मांगा

पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं आमजन और जानवर 

विधायक कमलेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि झारखंड प्रदेश के हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में पेयजल का घोर संकट उत्पन्न हो गया है. विगत वर्ष औसत से भी काफी कम बारिश हुई थी. जिसकी वजह से भूगर्भिय जल का स्तर पहले की तुलना में 70 से 80 फिट नीचे चला गया है. ऐसे में सरकारी एवं निजी नलकूप और पेयजल कूप सूख गये हैं. जिसकी वजह से आमजन को तो परेशानी हो ही रही है. जंगली जानवर भी पानी के लिए भटक रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अडानी-">https://lagatar.in/sc-gives-sebi-time-till-august-14-to-complete-adani-hindenburg-probe/">अडानी-

हिंडनबर्ग मामले की जांच पूरी करने के लिए SC ने सेबी को दिया 14 अगस्त तक का समय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp