Search

 
 
 

रांची में 30 हजार घरों तक पहुंचा PNG कनेक्शन, गेल ने बिछाया 900 किमी पाइप नेटवर्क

Ranchi News : राजधानी रांची में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अब तक शहर में कुल 900 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क बिछा दिया है. इस नेटवर्क के जरिए 30 हजार घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है.
 
प्रतीकात्मक चित्र
  • 1.50 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य

Ranchi News : राजधानी रांची में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अब तक शहर में कुल 900 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क बिछा दिया है. इस नेटवर्क के जरिए 30 हजार घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है.

 

30 हजार घरों में गैस की सीधी आपूर्ति शुरू हो चुकी है. इन परिवारों को अब सिलेंडर बुकिंग और रीफिल डिलीवरी के इंतजार से पूरी तरह राहत मिल गई है. सीधी पाइपलाइन जुड़ने से उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे बिना किसी रुकावट के गैस मिल रही है. 

 

परियोजना के तहत शहर के कुल 1.50 लाख घरों को इस नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहरी आबादी को पारंपरिक एलपीजी सिलेंडर से मुक्ति दिलाना है. इससे सीधे रसोई तक सुरक्षित और निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी. 

कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं के पास 3 विकल्प 

गेल ने उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए 3 सीधे विकल्प दिए हैं. पहले विकल्प में 4000 रुपये की सुरक्षा राशि और 500 रुपये गैस खर्च की सिक्योरिटी देकर कनेक्शन मिल जाएगा. यह पूरी रकम बाद में वापस (रिफंडेबल) हो जाती है.

 

दूसरे विकल्प में कोई सुरक्षा राशि नहीं देनी होगी. इसमें सिर्फ 1 रुपये रोजाना का किराया और 500 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी देकर कनेक्शन लिया जा सकता है.

 

तीसरे विकल्प में 1000 दिनों तक रोजाना 5 रुपये और साथ में 500 रुपये की गैस सिक्योरिटी देनी होगी. यह 5 रुपये वाली राशि भी बाद में वापस मिल जाती है.

 

शेष 1.20 लाख घरों तक कनेक्शन पहुंचाने पर जोर 

गेल अधिकारियों का कहना है कि अगला लक्ष्य शहर के बाकी बचे 1.20 लाख परिवारों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाना है. जैसे-जैसे पाइपलाइन नेटवर्क का दायरा अन्य मोहल्लों में विस्तार होगा, नए उपभोक्ताओं को चरणबद्ध कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही