Ranchi News: झारखंड में हाल के दिनों में छात्र संगठनों की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शनों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने समीक्षा बैठक बुलाई है. 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक होगी.
इसे भी पढ़ें:
बैठक में विरोध प्रदर्शनों के दौरान विभिन्न जिलों की पुलिस द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी. पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन से जुड़े मामलों, की गई कार्रवाई और उससे संबंधित पूरी जानकारी की PPT तैयार कर बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.
बैठक में इसके अलावा बीट पुलिसिंग के दौरान QR कोड स्कैनिंग, ACP/MACP के लंबित मामलों, मालखाना की स्थिति और प्रभार से जुड़े लंबित मामलों तथा अंतिम वेतन प्रमाण-पत्र (LPC) से संबंधित मामलों की भी समीक्षा होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

