Search

 
 
 

सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. खुद को सेना का अधिकारी बताता था और लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था. लखनऊ सैन्य खुफिया विभाग और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया.
 

Ranchi:  सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. खुद को सेना का अधिकारी बताता था और लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था. लखनऊ सैन्य खुफिया विभाग और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया.  रांची पुलिस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस पूरे मामले की जानकारी दी. 

 

 

जिसमें रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि बरियातू, दीपाटोली समेत कई इलाकों में यह अपना कारोबार फैलाए हुए है. जिसके बाद छापेमारी की गई.

 

Uploaded Image

आर्मी जीप के साथ आरोपी

 

बताया जाता है कि इस गिरोह द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र और नकली आधिकारिक दस्तावेज लोगों को दिया था. पुलिस ने इस गिरोह के पास से जाली दस्तावेज समेत कई फर्जी आधिकारिक पत्र बरामद किया है.

 

लग्जरियस लाइफस्टाइल को देखकर झांसे में आ रहे थे युवा 

गिरफ्तार ठग अरविंद प्रसाद की लग्जरियस लाइफस्टाइल को देखकर युवक इसके जाल में फंसते थे. ये लोगों को गुमराह कर पहले पैसा लेता था. उसके बाद नौकरी के लिए फर्जी कागजात देता था. गिरफ्तार ठग का नाम अरविंद प्रसाद है. यह ठग बिहार का रहने वाला है.

 

फिलहाल रांची के चुटिया इलाके में रह रहा था. रांची पुलिस ने स्टांप एवं पैड, फर्जी आईकार्ड, तीन कैंटीन कार्ड, चार आधार कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद किया है. इस मामले को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि इस गिरोह के बारे में और भी जानकारियां जुटाई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही