Search

 
 
 

चाईबासा में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हथियार सप्लाई के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए शंकर बिरुआ नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
 

Chaibasa : पुलिस ने हथियार सप्लाई के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए शंकर बिरुआ नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शंकर बिरुआ पर आर्म्स सप्लाई करने का आरोप है और उसकी गिरफ्तारी बीते 24 जुलाई को पकड़े गए बुधलाल अंगरिया के बयान और निशानदेही पर हुई है.

 

पुलिस के अनुसार, शंकर बिरुआ के पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है. इस मामले की शुरुआत तब हुई जब पुलिस ने 24 जुलाई को बुधलाल अंगरिया को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. बुधलाल के पास से भी एक देसी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद हुई थीं.

 

पूछताछ के दौरान बुधलाल अंगरिया ने पुलिस को बताया कि उसे ये हथियार और गोलियां चाईबासा के ताम्बो बोदरा चौक निवासी शंकर बिरुआ ने दी थीं. इस महत्वपूर्ण जानकारी के बाद, चाईबासा एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सदर डीएसपी बहामन टूटी की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 

इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने, यानी ताम्बो बोदरा चौक स्थित शंकर बिरुआ के घर पर छापा मारा. पुलिस को देखते ही शंकर बिरुआ ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर और घेराबंदी कर पकड़ लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही