Search

 
 
 

गांजे की खरीद-बिक्री करने वाले 2 युवक को पुलिस ने पकड़ा

सुखदेव नगर थाना पुलिस ने अवैध गांजा खरीद-बिक्री मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम अखिलेश यादव और विवेक यादव है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के डीएभी स्वर्णरेखा स्कूल के पास अवैध मादक पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है.
 

Ranchi: सुखदेव नगर थाना पुलिस ने अवैध गांजा खरीद-बिक्री मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम अखिलेश यादव और विवेक यादव है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के डीएभी स्वर्णरेखा स्कूल के पास अवैध मादक पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है. मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच की गई. 

 

पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए, मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. जिसमें अखिलेश यादव नामक युवक की तलाशी ली गई. जिसके पास से गांजा बरामद हुआ. उस दौरान दूसरा आरोपी विवेक यादव मौके से भागने में कामयाब रहा. अखिलेश यादव की सघन तलाशी लेने पर उसके पास से 548 ग्राम गांजा बरामद हुआ. 

 


पुलिस की पूछताछ में अखिलेश यादव ने बताया कि ओडिशा के राउरकेला से अवैध तरीके से गांजा की तस्करी करता है. जिसे विद्यानगर और आसपास के इलाकों में ऊंची कीमत पर बेचता है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि, फरार आरोपी विवेक यादव को विद्यानगर से गिरफ्तार किया गया है. दोनों युवक ने कबूल किया कि खटाल की आड़ में अवैध रुप से गांजा की खरीद बिक्री करते हैं. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों जेल भेज दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही