Search

पुलिस एसोसिएशनः अंशदान जमा करें नहीं तो शाखा की वैधता हो सकती है खत्म

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कहा है कि कई शाखाओं द्वारा अंशदान की राशि केंद्रीय शाखा में नहीं जमा कराई जा रही है. प्रावधान है कि अगर कोई शाखा 6 माह तक अपना अंशदान नहीं जमा कराती है, तो उस शाखा की वैधता समाप्त कर दी जाती है.
 
राकेश पांडेय ने पत्र में सभी शाखा के पदाधिकारियों से कहा है कि 7 दिनों के अंदर केंद्रीय अंशदान की राशि एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय के बैंक एकाउंट में जमा करा दें. केंद्रीय अंशदान की राशि किसी भी परिस्थिति में नकद राशि के रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी. 

नकद राशि को निजी राशि मानी जाएगी. पत्र की प्रति एसोसिएशन के सभी शाखाओं के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और प्रक्षेत्रीय मंत्री को भेजी गयी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही