Search

 
 
 

Ranchi News: हिंदपीढ़ी में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, टाइगर मोबाइल जवान घायल

Ranchi News: हिंदपीढ़ी में ब्राउन शुगर तस्करी के आरोपी को पकडने गई पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना में टाइगर मोबाइल का एक जवान घायल हो गया.
 
हिंदपीढ़ी थाना

Ranchi News: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर में बुधवार रात ब्राउन शुगर तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची. जानकारी के अनुसार, पुलिस को निजाम नगर इलाके में ब्राउन शुगर की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टाइगर मोबाइल के जवान संदिग्ध तस्कर को पकड़ने पहुंचे थे. पुलिस जैसे ही आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश करने लगी, कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच तीखी झड़प हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना में टाइगर मोबाइल का एक जवान घायल हो गया. झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

 

इसके बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. पुलिस पर बदसलूकी का आरोप, जवान पर हमला करने की भी बात

 

घटना के बाद कुछ स्थानीय निवासियों ने पुलिस पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश के दौरान कुछ लोगों द्वारा जवानों के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आ रही है. झड़प में टाइगर मोबाइल का एक जवान घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया.

 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी कोतवाली, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. एहतियात के तौर पर निजाम नगर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों और अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही