Search

 
 
 

कोडरमा सेंक्चुअरी में अवैध खनन के दौरान हुई मौत की जांच शुरू

कोडरमा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी में अवैध खनन के दौरान हुई मौत मामले की जांच पुसिल ने शुरू कर दी है. साथ ही वन विभाग अवैध खनन के सिलसिले में मामला दर्ज कर अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है. विभाग के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है.
 

Ranchi : कोडरमा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी में अवैध खनन के दौरान हुई मौत मामले की जांच पुसिल ने शुरू कर दी है. वन विभाग भी अवैध खनन के सिलसिले में मामला दर्ज कर अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है. विभाग के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है.

 

खदान धंसने से हुई थी एक की मौत

कोडरमा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी में बीते 28 जनवरी को अबरक के अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. इसके अलावा दो लोग घायल भी हुए थे.

 

घटना के तत्काल बाद माइनिंग माफिया ने शव को घटना स्थल से हटाया और घायलों को गुप्त स्थान पर इलाज शुरू करा दिया. अवैध खनन में मरने वाले का नाम सैफुल्ला अंसारी बताया गया था. वह छत्तरबर गांव का रहने वाला था.

 

वन विभाग ने भी अवैध खनन की जांच शुरू की

कोडरमा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी के इलाके में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. जबकि वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी के इलाके में अवैध खनन के सिलसिले में वन विभाग के सक्षम पदाधिकारी ने एक मामला दर्ज कर लिया है.

 

वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी के इलाके में किसी माइनिंग सहित अन्य प्रकार की गतिविधियों प्रतिबंधित होती है. लेकिन रेंजर सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध खनन सहित अन्य प्रकार की अनियमित गतिविधियां चलायी जाती है.

 

राम बाबू हैं कोडरमा सेंक्चुअरी के रेंजर

सूत्रों के अनुसार, कोडरमा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी के रेंजर राम बाबू हैं. वह पहले 10 रेंज के प्रभार में थे. लेकिन बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में उनके कारनामों का पर्दाफाश होने के बाद उनसे प्रभार वापस ले लिया गया. लेकिन सरकार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही