Search

 
 
 

Ranchi News: अड्डेबाजी और नशे के खिलाफ स्टेशन रोड में चला पुलिस का अभियान

Ranchi News: पुलिस का उद्देश्य स्टेशन रोड क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना और आम लोगों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है. चुटिया थाना पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने या अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर माहौल खराब करने से बचें.
 
स्टेशन रोड

Ranchi News: राजधानी रांची के स्टेशन रोड इलाके में अड्डेबाजी, सड़क किनारे शराब का सेवन और नशा करने वालों के खिलाफ चुटिया थाना पुलिस ने व्यापक अभियान शुरू किया, और निरीक्षण किया,पुलिस द्वारा इलाके में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है.

 

अभियान के दौरान सड़क किनारे अनावश्यक रूप से जमावड़ा लगाने वाले लोगों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब अथवा नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का उद्देश्य स्टेशन रोड क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना और आम लोगों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है.

इसे भी पढ़ें: 

चुटिया थाना पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने या अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर माहौल खराब करने से बचें. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही