Search

 
 
 

Ranchi News: पुलिस ने रात में चलाया चेकिंग अभियान, चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच

Ranchi News: राजधानी रांची में देर रात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस की टीम ने सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की.
 
चेकिंग अभियान

Ranchi News: राजधानी रांची में देर रात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के 15 से अधिक चौक-चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस की टीम ने सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की. देर रात बेवजह घूम रहे लोगों और दोपहिया वाहनों पर पुलिस की विशेष नजर रही.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम गठन कर वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने, रात के समय होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और शहरवासियों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहनों और संदिग्धों की कड़ी जांच की.

 

खासकर सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौकबिरसा चौक आदि पर सघन अपराध-रोधी चेकिंग अभियान चलाया. पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से पूछताछ करने के साथ-साथ वाहनों के कागजात और अन्य जरूरी कागजातों की भी जांच की. अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई.

 

हरमू चौक के पास हटिया डीएसपी नीरज कुमार खुद मौजूद रहे और चेकिंग अभियान का जायजा लिया. पुलिस की मौजूदगी में देर रात तक वाहनों की जांच की गई.

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. ड्रिंक एंड ड्राइव करते पकड़े जाने पर वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी.

 

पुलिस का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और रात के समय शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं और देर रात अनावश्यक रूप से घूमने से बचें.

 

प्रशासन से लोगों से अपील की है कि सुरक्षा जांच अभियानों के दौरान पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही