Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन महीने से लापता बेटी को नहीं ढूंढ पायी पुलिस, माता-पिता परेशान, CWC से भी लगायी गुहार

Advertisement
Advertisement
Shruti Prakash Singh Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की खुशी (नाम बदला हुआ) तीन माह से लापता है. उसकी उम्र 16 वर्ष है. वह तीन मार्च को स्कूल गई थी. वहां उसने परीक्षा दिया और घर लौट रही थी. अंतिम वक्त उसे बूटी मोड़ पर देखा गया. इसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया है. वह एक लड़के के साथ थी. लड़की के माता-पिता को अंदेशा है कि लड़के और उसके पिता ने लड़की को कही बेच दिया है. पुलिस भी अब तक लड़की के बारे में पता नहीं कर पायी है. लड़की के परिवार वालों ने अब चाईल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के चेयरमैन अजय शाह से मिल कर बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी है.

तीन मार्च को स्कूल गयी थी, घर नहीं लौटी

लापता छात्रा के पिता ने बताया कि गत तीन मार्च को उनकी बेटी खुशी का क्लास नौ का एग्जाम था. वह लोयला कान्वेंट की स्टूडेंट है. एग्जाम देकर घर आ रही थी. हर रोज वह सेल सिटी से पहले पुल के पास बस स्टॉप पर उतरती थी. पर जानकारी के अनुसार, उस रोज वह बिरसा चौक पर एक लड़के अमित के साथ बस से उतरी. जब वह घर नहीं आयी, तो माता- पिता परेशान हो गए. समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें. इसे भी पढ़ें –सत्ता">https://lagatar.in/under-pressure-those-in-power-dig-and-sp-removed-police-station-running-khasmahal-land-for-34-years/">सत्ता

की पहुंच वालों के दबाव में DIG व SP ने 34 वर्ष से खासमहल जमीन पर चल रहे थाना को हटाया

पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है- पिता

लड़की के पिता ने बताया कि हिम्मत कर वह पुनदाग ओपी गये और एफआईआर दर्ज करवाया. तब उन्हें पता चला कि लड़का अमित के पिता ने भी अपने बेटे के लापता होने की एफआईआर दर्ज करवाई है. ख़ुशी के पिता ने बताया कि अमित भी अपने परिवार के साथ सेल सिटी में रहता है. शायद खुशी और अमित एक दूसरे को पहले से जानते थे. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने बताया कि नंबर ट्रेस करने पर पता चल रहा है कि उनका लोकेशन कभी टाटा, तो कभी रांची का आ रहा है. उन्होंने बताया कि खुशी अभी नाबालिग है. वह महज 16 साल की है और अमित 17-18 साल का है. खुशी के पिता हर रोज पुलिस स्टेशन जाते हैं कि आज शायद उनकी बेटी का पता चल जाये, पर लगता है पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है.

मां को गहरा सदमा, मानसिक रूप से बीमार

खुशी के पिता ने बताया कि इस घटना से खुशी की मां को गहरा सदमा लगा है. मानसिक रूप से बीमार हो गई है. कांके में इलाज भी चल रहा है. उन्होंने बताया की इस मामले को लेकर उन्होंने सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन से भी बात की. बताया  कि उनकी बेटी नाबालिक है. इस मामले में सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन अजय शाह से बात करने पर  उन्होंने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी काफी देर में हुई. तब भी वह खुशी को ट्रेस कर रहे हैं. उन्होंने भी पुलिस प्रशासन से खुशी को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने की बात की है. इसे भी पढ़ें – ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-masjid-case-court-refuses-to-take-sealed-envelope-know/">ज्ञानवापी

मस्जिद मामला : सीलबंद लिफाफा लेने से कोर्ट का इंकार, जानें क्‍यों…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही