Search

 
 
 

रांची में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल

राजधानी रांची में जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है. आज बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया,
 

Ranchi :  राजधानी रांची में जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है. आज बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया, जो देखते ही देखते मुठभेड़ में बदल गया.


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लग गई. घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार को पंडरा ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी. इस मामले में सत्यम पाठक को शूटर और विजय टेटे को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही