Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन कारोबारी हत्याकांड : 15-20 लाख के विवाद में विजय ने मारी थी भार्गव को गोली

राजधानी रांची में आज सुबह जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड की मुख्य वजह 15 से 20 लाख रुपये की लेनदेन का मामला सामने आया है. पैसा व जमीन का विवाद भार्गव सिंह और विजय टेटे के बीच लंबे समय से चल रहा था.
Advertisement
Advertisement
  • विजय टेटे के साथ चल रहा था विवाद

Ranchi : राजधानी रांची में आज सुबह जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड की मुख्य वजह 15 से 20 लाख रुपये की लेनदेन का मामला सामने आया है. पैसा व जमीन का विवाद भार्गव सिंह और विजय टेटे के बीच लंबे समय से चल रहा था.

 

इसी विवाद में विजय टेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, विजय टेटे भागने के फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे बुटी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम गिरफ्तार विजय टेटे से फिलहाल पुछताछ कर रही है.

 

आपको बता दें कि जमीन कारोबारी भार्गव सिंह मनोकामना मंदिर पूजा करने गए थे. उसी बीच विजय टेटे ने भार्गव सिंह को कॉल कर पुछा कहां है. इसके बाद भार्गव सिंह ने बताया कि मनोकामना मंदिर के पास हैं.

 

इस बात की जानकारी मिलने के बाद विजय टेटे हथियार के साथ पहुंचा और भार्गव सिंह को पेट में एक गोली मार दी. गोली काफी देर तक पेट में फंसी रह गई, जिसके कारण भार्गव की हालत बिगड़ती चली गई. गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों नें मृत घोषित कर दिया.
 

घर का इकलौता था भार्गव

इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक जमीन कारोबारी के परिजनों ने बताया कि भार्गव सिंह घर का इकलौता चिराग था. इसी के सहारे घर का रोजी रोटी चलता था. इसके जाने के बाद परिवार वालों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा. यह दो बहन के बाद घर का छोटा बेटा था. परिवार वालों ने पुलिस ने मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द इंसाफ दिलाया जाए.

 

पुलिस का बयान

इस मामले को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी रांची से बहार भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलि गिरफ्तार अपराधी से पुछताछ कर रही है.

 

प्रांरभिक जानकारी मिली है कि इन दोनों के बीच पैसे का लेन देन और जमीन का विवाद चल रहा था. इसी विवाद में भार्गव सिंह की ह्ता हुई है. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही