Giridih: नशे के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में उत्पाद विभाग एवं मुफ्फसिल थाना की संयुक्त टीम द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बराहमोरिया गांव में सघन छापामारी अभियान संचालित किया गया.
इसे भी पढ़ें:
इस छापामारी के दौरान गांव में संचालित अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टियों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया. इसके साथ ही अवैध शराब कारोबारियों के घरों एवं संभावित ठिकानों की तलाशी ली गई.
इस तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण के लिए संग्रहित 9000 किलोग्राम जावा महुआ, 350 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
इस कार्रवाई के दौरान छापामारी दल को देखते ही अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए. फरार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment