Ranchi News: रांची पुलिस ने संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार को विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें राहुल सिंह गिरोह का शूटर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस के मुताबिक शाहिद राहुल सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य है और कांके थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप में हुई फायरिंग में यह शामिल था और गुमला के शिवालिया कंस्ट्रक्शन साइट पर गोलीबारी में भी इसकी संलिप्ता की जांच पुलिस कर रही थी.
घटनास्थल पर घेराबंदी करती पुलिस
इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि राहुल सिंह गैंग का शूटर शाहिद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर विधानसभा क्षेत्र में आने वाला है. पुलिस इलाके में जाल बिछाकर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी, तभी इन अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई.
इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई. जिसमें एक अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. घायल अवस्था में ही वह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

