Bokaro News: हत्या कर जंगल में दफनाए गए शव को पुलिस ने खुदाई कर बाहर निकाला. मौके पर रांची से पहुंची एसएसएल की टीम ने साक्ष्य स्वरूप नमूने लिए. यह शव पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह बलियाबाद के जंगल से क्षत विक्षत अवस्था में बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें:
4 सितंबर को सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के डांगरा भट्ठा टोला निवासी महिला केशोवति देवी घर से मजदूरी करने निकली थी जो वापस नहीं लौटी तो महिला का बेटा ढुल्लू शर्मा ने सेक्टर 12 थाना में गुमशुदगी का रिर्पोट दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस खोजबीन करते हुए पुलिस महिला के साथ काम कर रहे दो मजदूरों को हिरासत में लिया.
जिसमें से मोहनडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी ने जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या कर शव को जंगल में दफनाए जाने की बात स्वीकारी. उसके निशानदेही पर पुलिस ने जमीन की खुदाई कर शव को बरामद कर लिया.
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी मुस्तकीम अंसारी ने महिला को अपने गांव मोहनडीह के जंगल में लाया जहां उसकी 4 सितंबर को ही गला घोटकर कर हत्या कर शव को छुपा दिया. इसके बाद पुनः 7 सितंबर को जमीन खुदाई कर शव को दफना दिया. इस बीच जानवरों ने शव को नोंच डाला. डीएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, एफएसएल की टीम भी पहुंची है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

