Search

 
 
 

पाकुड़ में मेला देखने आयी नाबालिग से गैंग रेप के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी

Pakur News: गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मोहसीन अंसारी के घर से पीड़िता से छीनी गयी चांदी की चेन भी बरामद की गयी है. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. पुलिस के द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.
 
गिरफ्तार अभियुक्त

Pakur News: पाकुड़ जिला की रहने वाली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठित कर कार्रवाई की गयी है. टीम ने मामले में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मोहसीन अंसारी के घर से पीड़िता से छीनी गयी चांदी की चेन भी बरामद की गयी है. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. पुलिस के द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 
क्या है मामला

दरअसल पीड़िता अपनी मौसी के घर उर्जानगर में मेला घूमने आयी थी. मेला से घूमकर पीड़िता अपने दो रिश्तेदारों के साथ वापस मौसी के घर लौट रही थी. इसी दौरान जियाजोरी जंगल के समीप 5 लोगों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसी दौरान नाबालिग के गले से चांदी की चेन भी छीन ली.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही