Search

 
 
 

पुलिस मुख्यालय का निर्देश - SORE योजना की राशि मार्च तक करें खर्च, 7 दिन में दें रिपोर्ट

Ranchi: पुलिस मुख्यालय ने एसओआरई (SORE) योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में आवंटित राशि के उपयोग को लेकर जिलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. पत्र में कहा गया है कि विभिन्न मदों में आवंटित राशि का उपयोग हर हाल में मार्च 2026 तक सुनिश्चित किया जाए. मुख्यालय ने जारी आदेश में चाईबासा, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, चतरा, गिरिडीह और बोकारो के पुलिस अधीक्षकों को संबोधित किया गया है.
 

Ranchi: पुलिस मुख्यालय ने एसओआरई (SORE) योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में आवंटित राशि के उपयोग को लेकर जिलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. पत्र में कहा गया है कि विभिन्न मदों में आवंटित राशि का उपयोग हर हाल में मार्च 2026 तक सुनिश्चित किया जाए.


मुख्यालय ने जारी आदेश में चाईबासा, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, चतरा, गिरिडीह और बोकारो के पुलिस अधीक्षकों को संबोधित किया गया है. 


निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि आवंटित राशि का समयबद्ध और पूर्ण उपयोग अनिवार्य है. साथ ही  यदि अतिरिक्त राशि की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव भी भेजा जा सकता है. सभी संबंधित जिलों को सात दिनों के भीतर उपयोगिता और प्रगति रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय, रांची को भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि वित्तीय अनुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तय समयसीमा का पालन किया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही