Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस मुख्यालय ने लिपिकों के लेखा परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भेजने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पुलिस मुख्यालय ने लिपिकों के लेखा परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भेजने का निर्देश दिया है. इसको लेकर आईजी ट्रेनिंग ने जिले के एसएसपी, एसपी, रेंज के डीआईजी और कमांडेंट को पत्र लिखा है. लिखे पत्र में कहा गया है कि पुलिस हस्तक नियम 864(ख) में निर्धारित प्रावधान के तहत इस साल अगस्त महीने में लिपिकों का लेखा परीक्षा आयोजित किया जाना संभावित है. जिला, वाहिनी,इकाई में कार्यरत वैसे लिपिक जो अभी तक लेखा परीक्षा अनुत्तीर्ण है, अथवा लेखा परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए हैं, वह लेखा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. ( रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें - 2014">https://lagatar.in/in-2014-rjd-with-5-mlas-had-sent-its-candidate-to-the-rajya-sabha-showing-fear-where-is-the-courage-in-the-congress-with-17-mlas/">2014

में 5 विधायकों वाली RJD ने डर दिखा अपने प्रत्याशी को भेजा था राज्यसभा, 17 विधायकों वाली कांग्रेस में साहस कहां !

 6 माह का प्रशिक्षण होगा अनिवार्य

पुलिस मुख्यालय के द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि लेखा परीक्षा में बैठने वाले लिपिकों का छह महीने का लेखा संबंधी व्यवहारिक प्रशिक्षण अवश्य होना चाहिए. उसे अपने जिले या इकाई के पुलिस अधीक्षक, कमांडेंट, इकाई प्रधान के द्वारा इसको लेकर एक प्रमाण पत्र भी मिलना चाहिए. उसके लेखा कार्य के रीति से पता चलता है, कि उन्हें नियमों का ज्ञान है और उनसे काम में सफाई और शुद्धता रहती है. पुलिस मुख्यालय के द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि लेखा परीक्षा में बैठने वाले लिपिकों का आवेदन पत्र 10 जून तक निश्चित रूप से कार्यालय में भेजना सुनिश्चित किया जाये. इसे भी पढ़ें - 49">https://lagatar.in/cid-took-over-six-cases-in-49-days-many-cases-including-death-in-police-custody/">49

दिनों में सीआईडी ने छह मामले को किया टेकओवर, पुलिस हिरासत में मौत समेत कई मामले शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही