Search

 
 
 

बजट सत्र को लेकर पुलिस मुख्यालय का निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बरतें विशेष निगरानी

Ranchi: झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र को लेकर राज्यभर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखंड की ओर से सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों (रेल सहित) को इस संबंध में पत्र भेजा गया है. जारी निर्देश के अनुसार, 18 फरवरी से 19 मार्च तक प्रस्तावित बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र को लेकर राज्यभर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखंड की ओर से सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों (रेल सहित) को इस संबंध में पत्र भेजा गया है.
जारी निर्देश के अनुसार, 18 फरवरी से 19 मार्च तक प्रस्तावित बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. इस दौरान मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में आवागमन करेंगे, ऐसे में पूर्व में हुई घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.


पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सड़क और रेल मार्गों पर पर्याप्त संख्या में गश्ती दल तैनात करने, खुफिया सूचनाओं का नियमित संकलन करने और आवश्यकता अनुसार लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग और रोड ओपनिंग पार्टी को सक्रिय रखने को कहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके.


निर्देश में राज्य के कई संवेदनशील मार्गों और घाटियों पर विशेष चौकसी बरतने की बात कही गई है. इनमें रांची–बुंडू–तमाड़ मार्ग, रांची–हजारीबाग–कोडरमा मार्ग, चाईबासा–खूंटी मार्ग, हजारीबाग–बगोदर–गिरिडीह मार्ग, डालटनगंज–छतरपुर–हरिहरगंज मार्ग सहित अन्य चिन्हित मार्ग शामिल हैं.
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि बजट सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों को सतर्क रहकर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही